नगर निगम कर्मचारियों के संघर्ष में भाजपा पार्षदों ने लंगर सेवा करके योगदान डाला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  व  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा 2 दिन पहले सफाई व अन्य नगर निगम के कर्मचारियों को भाजपा की तरफ से समर्थन दिए जाने के बाद भाजपा के पार्षद व अन्य कार्यकर्ता हर प्रकार से उनके आंदोलन में सहयोग का हाथ बढ़ा रहे हैं। संघर्षरत   निगम कर्मचारी   जब स्थानीय मंत्री अरोड़ा की कोठी की और प्रदर्शन करने निकले तो  पुलिस ने थाना सदर चौक में नका लगाकर उन्हें रोक लिया तथा आंदोलनकारियों ने वहीं पर धरना  लगा कर कैप्टन सरकार तथा मंत्री अरोड़ा को चुनावों से पहले उनके द्वारा किए गए वायदे याद दिलाए तथा उन्हें पूरा करने की मांग करते हुए कहा कि नगर निगम में सभी कच्चे तथा मोहल्ला कमेटी  के  कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए।  

Advertisements

भूख तथा प्यास झेल  रहे आंदोलनकारियों को भाजपा पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी, पार्षद गुरप्रीत कौर,पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद गीतिका  अरोड़ा ने  लंगर तथा पानी की व्यवस्था की सेवा करके अपने  सहयोग का हाथ बढ़ाया, यह  ही नहीं लंगर सेवा के उपरांत भाजपा पार्षदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की पालना करते हुए लंगर स्थान की सफाई भी अपने हाथों से की।  सुरेंद्र भट्टी  तथा अन्य भाजपा पार्षदों ने कहा कि तीक्षण सूद तथा जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार लगातार इस आंदोलन के चलते हर प्रकार का सहयोग देते रहेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here