श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ गणेशोत्सव, ब्यास दरिया में किया गया मूर्ति विसर्जन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच एवं जय महाराष्ट्र गणेश मंडल की तरफ से आयोजित 10वां गणेशोत्सव बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गणेश विसर्जन के साथ गणेशोत्सव अगले साल के लिए विश्रामित किया गया। इस अवसर पर भवनय शोभायात्रा का आयोजन किया गया तथा इस उपरांत भगवान गणेश की मूर्ति ब्यास दरिया में प्रवाहित की गई।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने बताया कि विसर्जन के मौके पर आयोजित शोभायात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद सपरिवार, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया एवं हाकी गोल्ड मैडलिस्ट रणजीत सिंह राणा विशेष तौर से शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई ब्यास दरिया के रवाना हुई। बैंड बाजे की धुन पर गणेश वंदना करते सैकड़ों लोगों ने गणेश जी को अगले साल के लिए शुभ विदाई दी।

इस मौके पर कृष्ण शर्मा, अर्चना जैन, कृष्ण अरोड़ा, रामदेव यादव, यशपाल शर्मा, जिवेद सूद, अमरजीत लाडी, निपुण शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक सैनी, गौरव शर्मा, तरसेम मोदगिल, राजिंदर मोदगिल, दीपक मेहंदीरत्ता, अशोक मेहरा, प्रमोद शर्मा, शाम लाल, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, नीरज गैंद, कपिल शर्मा, अंकुश, साम्बा जी, राजन कुमार, हनुमान, गणेश, रवि कुमार, ज्योति, सुदामा, साम्बा, मोहित, पुनीत, अमोल, पिंटो, विनायक, संदीप दत्ता, भीम राव, किरण एवं संजय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here