Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur बिजली कट्टों के खिलाफ ऊना रोड पर लगे जाम में भाजपा...

बिजली कट्टों के खिलाफ ऊना रोड पर लगे जाम में भाजपा नेताओं ने उपस्थित होकर दिखाई मुद्दे के प्रति एकजुटता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। काग्रेस सरकार के  कुप्रबंधन के चलते पंजाब जो कि अकाली-भाजपा सरकार के समय बिजली सरप्लस  स्टेट के नाम से जाना जाने लगा था,आज बिजली कट्टों  के अंधकार में गर्त  गया है।  लंबे-लंबे घोषित-आघोषित बिजली कट्टों  से चारों तरफ हाहाकार मची हुई है तथा स्थान-स्थान पर लोग सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद  के कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि बिजली कट्टों  से दुखी ऊना रोड  स्थित गांवों के निवासियों द्वारा जहान खेलां  तथा पटियारीयां में लगाए गए रोड जाम  में बिजली कट्टों  से दुखी गांववासियों ने जमकर पंजाब सरकार को कोसा तथा  नारेबाजी की।

Advertisements

इस मौके पर कट्टों  से दुखी जनता के समर्थन में एकजुटता दिखाने पहुंचे भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय पठानिया ने कहा कि सरकार को लोगों  की मुश्किलों से कोई सरोकार नहीं “रोम जल रहा है, नीरो बंसुरी बजा रहा है ” बिजली कट्टों  के कारण पानी की सप्लाई तथा अन्य सभी कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजली व पानी के बगैर लोगों का जीना भारी हो  गया है। उन्होंने मांग की कि बिजली कट्टों को  तुरंत बंद किए जाएं, बरना  भाजपा लंबा  आंदोलन शुरू करेगी।  इस मौके पर परमजीत सिंह, अशोक कुमार, चमन लाल, बलजीत कुमार, बंदना कुमारी, मोहित कुमार आदि भी उपास्थि थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here