
होेशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दी होशियारपुर म्युनिसिपल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन होशियारपुर (रजि.) की वार्षिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष मंगत राज जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंगत राज जी ने यूनियन के नए चुनाव का प्रस्ताव रखा। जिसमें तिलकराज शर्मा रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट द्वारा अध्यक्ष पद के लिए सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जगमीत सिंह सेठी का नाम पेश किया गया।

विजय कुमार टीटा जी ने सेठी के नाम का समर्थन किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से जगमीत सिंह सेठी को अध्यक्ष चुन लिया गया और उन्हें अपनी कार्यकारी टीम बनाने का अधिकार दिया गया। इसके उपरांत नवनियुक्त अध्यक्ष जगमीत सिंह सेठी ने सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया और चमन सिंह को यूनियन का सरप्रस्त नियुक्त किया। रमेश कुमार (गुड्ड) को सचिव और मंगत राज जी को कार्यालय सचिव, प्रेम कुमार ढींगरा और विजय कुमार (टीटा) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कश्मीरी लाल और चैन सिंह को कैशियर चुना गया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा जी द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए और उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर 80 वर्षीय गुरमेज कौर को यूनियन की ओर से शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रिखीराम शामचोरासी, महिंदर सिंह गढ़दीवाला, अमनदीप हरियाणा, मुकुल केसर, नरेश सैनी, अमरनाथ, हंसराज, चमन लाल, सुरजीत सिंह, जोगिंदर राम, लाचूराम, बलदेव सिंह, दिलबाग सिंह, तीरथ राम, सोहन लाल, सतपाल, महिंदर सिंह, पाल चंद, महिंदर कुमार मेहता आदि उपस्थित थे।












