नगर निगम, होशियारपुर के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

होशियारपुर:(द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम, होशियारपुर के कर्मचारियों की एक मीटिंग सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान श्री करनजोत आदिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें उन्होंने  घोषणा की कि पंजाब सरकार ने समूह नगर निगम कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली हैं तथा इसको ध्यान को रखते हुये हम अपनी हड़ताल समाप्त करते हैं। इस अवसर पर करनजोत आदिया ने कहा कि कुलवन्त सिंह सैनी पंजाब एक्शन कमेटी महासचिव के दिशा निर्देशों अनुसार आज मुलाज़मों ने यह जीत हासिल की है जिसके लिए हम सभी उनका दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने सभी मुलाज़मों को एकजुट होकर संघर्ष करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनके 50 दिन के संघर्ष का ही परिणाम है कि हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। इस अवसर पर नगर निगम के समूह प्रधानगी मंडल ने प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, सभी समाजिक तथा धार्मिक संगठनों तथा आम जनता का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और सरकार से निवेदन किया कि भविष्य में कोई भी फैसला मुलाज़मों के विरोध में न करे ताकि उनको दोबारा संघर्ष का रास्ता न अपनाना पड़े।  

Advertisements

इस विशेष अवसर पर भगवान वाल्मीकि सभा की सभी आदरणीय सदस्यों ने वहां पहुंचकर नगर निगम के सभी कर्मचारियों को बधाई दी।  इस अवसर पर शहरी प्रधान भगवान वाल्मीकि सभा तरसेम लाल आदिया, चेयरमैन तरसेम लाल हंस, महासचिव विनोद हंस, चेयरमैन लाल चंद भट्टी, गागो साईं जी, सोहन लाल आदिया, नौनी, बिल्ला कोच, जोगिन्द्र पाल आदिया, राजीव साईं डेरा पंज पीर, हंस राज हंस, रिशु आदिया एन.एस.यू. आई जि़ला प्रधान, मनु पहलवान, लेखराज मट्टूू वाल्मीकि सभा यूथ प्रधान, सलीम मट्टू, कुश आदिया, प्रिंस, बाबा बलवीर कलोनी, कन्हैया, रिषी जालन्धर, तरूण आदि उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here