रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन ने करवाया अन्नपूर्णा दिवस समारोह

 होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)आज दिनांक 1 जुलाई 2021 रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन के नवनियुक्त प्रधान रोटेरियान प्रवीण पलियाल की अध्यक्षता में अन्नपूर्णा समारोह का आयोजन किया गया। क्लब के नव-नियुक्त सचिव रोटेरियन वरिन्द्र चोपड़ा ने कहा कि रोटरी वर्ष हर साल 1 जुलाई को अन्नपूर्णा दिवस समारोह के साथ शुरू किया जाता है जिसमें रोटरी नववर्ष 2021-2022 में आज पहले दिन क्लब की तरफ से 210 किलोग्राम आटा व 40 किलोग्राम दाल, धन गुरू रामदास लंगर सोसायटी (रजि0) होशियारपुर को दिया गया। प्रधान रोटेरियन प्रवीण पलियाल ने कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक गर्वनर रो०डा० यू एस घई द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए जो प्रोजैक्ट दिये जायेंगे, क्लब उनको पूरा करने की कोशिश करेगा। प्रोजैक्ट चेयरमैन रोटेरियन डी०पी० कथूरिया ने कहा कि रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन समाज सेवा कार्यो में हमेशा तत्पर रहता है। अन्नपूर्णा दिवस समारोह में रोटेरियान गोपाल वासुदेवा, मनोज ओहरी, सतीश गुप्ता, प्रवीण पब्बी, एल.एन. वर्मा, राकेश कपूर, संजीव ओहरी, संजीव शर्मा, राजेश गुप्ता, जगमीत सिंह सेठी, रोहित चोपड़ा, अमरजीत अरनेजा, अवतार सिंह, जोगिन्द्र सिंह, जतिन्द्र कुमार, माधव चन्द्र, बिक्रम शर्मा, सुरेश अरोड़ा एवं भारत भूषण रत्न आदि का विशेष योगदान रहा। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here