Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur विनोद राय व हरवेल सैनी ने सैनी समाज को आने वाली समस्याओं...

विनोद राय व हरवेल सैनी ने सैनी समाज को आने वाली समस्याओं पर किया विचार-विमर्श

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। कांग्रेस पब्लिक कोआर्डीनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राये व सैनी समाज के प्रसिद्ध नेता व समाज सेवी हरवेल सिंह सैनी ने एक प्रैस विज्ञप्ति में सैनी बिरादरी को आनी वाले समस्यओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि सैनी समाज को एकजुटता व आपसी भाईचारे के साथ मिलना रहना चाहिए और अपने बच्चों को भी अपने इतिहास के बारे में अवगत करवाना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में और आजादी के बाद देश के नव-निर्माण में सैनी समाज का योगदान प्रशंसनीय है। विनोद राये व हरवेल सैनी ने महाराजा शूरसैनी के बारे में भी अपने बच्चों को जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनी समाज का इतिहास जितना गौरवशाली और महान है, उतना ही यह प्राचीन भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here