शिव सेना बाल ठाकरे पार्टी की जिला होशियारपूर की कार्यकारिणी रद्द

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना बाल ठाकरे पार्टी ने पंजाब प्रदेश कार्यालय में जिला होशियारपूर की विशेष बैठक का आयोजन किया। यह बैठक पंजाब उप प्रधान प्रिंस कतना, पंजाब के संगठन मंत्री रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पठानकोट में आयोजित की गई। इस मौके पर बैठक में पंजाब राज्य प्रमुख योग राज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Advertisements

इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्यण लिया गया कि जिला होशियारपूर की कार्यकारिणी रद्द करके उसकी जगह पर चार सदस्यों हरीश भल्ला, जावेद खान, रजिंदर शिंदा, हरजिन्दर कुमार की कमेटी बना दी गई। यह चार सदस्य कमेटी होशियारपुर जिले के नए पदाधिकारियों तथा सदस्यों की नियुक्तियां करेगी तथा उसकी रिपोर्ट पंजाब प्रदेश कार्यालय मे पंजाब प्रधान को सौपेंगे उसके उपरांत जिला प्रधान की नियुक्ति की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here