इंजी. कुलदीप ने बिजली समस्या का हल जल्दी निकालने का भरोसा दियाः हीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्लाक होशियारपुर 1-ए के एक गांव खुसरोपुर में इतनी गर्मी में बिजली सप्लाई ठीक न होने के कारण गांव वासी तथा बच्चे तड़फ रहे हैं। पर, ग्राम पंचायत के सरपंच गुरदयाल सिंह ने बताया कि इस समस्या सम्बन्धी सम्बन्धित एस.डी.ओ को बार बार बताने पर भी आज तक समाधान नही हो सका। जबकि नया ट्रांसफार्म लगाने के लिए पीछे से प्रोजैक्ट पास हो चुका है तथा 20 दिन से खम्भे भी लाये गये थे पर वो खम्भे धरती पर ही पड़े मिट्टी से मिट्टी हो रहे हैं।  

Advertisements

समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब के प्रधान मास्टर महिन्द्र सिंह हीर ने इस सम्बन्धी सम्बन्धित एस.डी.ओं को मिलकर सारी स्थिति सम्बन्धी रिपोर्ट ली तो एस.डी.ओ ने नया ट्रांसफार्मर 4-5 दिन में लगाने का विश्वास दिया था पर आज 10 दिन के बाद भी परनाले वहीं के वहीं हैं।श्री हीर ने यह बताया कि सम्बन्धित एस.डी.ओ. सम्बन्धित जे.ई. जो कि दफ्तर में ही होता है, के  साथ पूरा तालमेल न होने के कारण गांव वासियों की समस्या हल नही हो रही। जिससे लगता है कि सम्बन्धित एस.डी.ओ अपनी जि़म्मेदारी ठीक ढंग से नही निभा रहे। इसी कारण आज मास्टर महिन्द्र सिंह हीर ने एक डैपूटेशन के तौर पर उसी समय पावरकॉम के इंजीनियर श्री कुलदीप सिंह ठाकर के साथ मुलाकात करक गांव वासियों की समस्या बताई।

इस डैपूटेशन में सर्वश्री गुरदयाल सिंह बैंस सरपंच, निर्मल सिंह तथा रशविन्द्र कुमार शाह तथा मिस्टर भट्टी शामिल थे। श्री ठाकर ने इस समस्या को सही ढंग से सुना तथा उसी समय केस की पड़ताल करके जल्दी से जल्दी डैपूटेशन को नया ट्रांसफार्म लगाने का विश्वास दिलाया। आज की स्थिति देख कर श्री हीर ने प्रैस को यह बताया कि अगर एक हफ्ते में नया ट्रांसफार्म न लगा तो गांव वासी एक हफ्ते बाद पावरकॉम के दफ्तर के सामने अपना रोष प्रगट करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी पावरकॉम के अधिकारियो की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here