व्यास नदी में मण्डल कांग्रेस ने की राजा वीरभद्र की अस्थि विसर्जन रस्म

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव शनिवार को पंजाब हिमाचल सीमा पर स्थित ब्यास नदी के किनारे टांडा पत्तन  में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश विसर्जन विधिवत मंत्रोचारण द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानियाँ,इंदौरा मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया आदि गणमान्य व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कर्ण सिंह पठानियां ने कहा छः बार मुख्यमंत्री, पांच बार सांसद और नौ बार विधायक बने वीरभद्र सिंह महान नेता,कुशल प्रशासक तथा मृदुभाषी राजनेता थे।

Advertisements

उन्होंने कहा राजा वीरभद्र सिंह निर्विवाद नेता थे और विरोधी भी उनके प्रशंसक रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के अस्थिकलश पर सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने  पुष्प चढ़ाए और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जसवीर कटोच,सुधीर कटोच,सुधीर पठानियाँ,अशोक कुमार,मास्टर कमल किशोर,मलेंद्र राजन, रशपाल सिंह,राजिंदर पटाका,विकास चंब्याल,सन्दन शर्मा,कुलबीर सिंह,ध्रुब कटोच, रणधीर सिंह धीरा,सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश यात्रा में भाग लिया ओर श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here