पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान बने विधायक गिलजियां का कार्यकर्ताओं ने किया सवागत

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। कांग्रेस हाई कमान की ओर से गत देर शाम पंजाब कांग्रेस में किए गए पुनर्गठन दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू तथा कार्यकारी प्रधान बनाए गए विधायक संगत सिंह गिलजियां का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। आज टांडा इलाके के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर हाजरी लगवाने के बाद ब्लाक कांग्रेस दफ़्तर में पहुंचे विधायक गिलजियां का सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Advertisements

इस दौरान विधायका मुकेरियां इन्दुबाला, कांग्रेस टांडा अवतार सिंह खोखर, गढ़दीवाला प्रधान कैप्टन बहादर सिंह, प्रधान नगर कौंसल गुरसेवक मार्शल, जसविंदर सिंह जस्सा, जगदीश खरल, जिला प्रधान दमनदीप सिंह बिल्ला, रविंदरपाल सिंह गोरा, लखवीर सिंह लक्खी, गुलशन अरोड़ा, बाबू रूप लाल, सिमरन सैनी, जरनैल जाजा, सुखविन्दरजीत सिंह बीरा, परमवीर सिंह पम्मा, हरजिंदरपाल सिंह नंगली, गोल्डी कलियाणपुर, इत्यादि आगुओं ने विधायक गिलजियां को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हाई कमान की ओर से की गई इन नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश और भी बड़ा है तथा टीम वर्क के साथ पार्टी की मज़बूती के लिए पंजाब के लिए मिल कर सेवा की जाएगी।

इस मौके विधायक गिलजियां ने कांग्रेस हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पंजाब तथा पंजाबीयत के हितों की रक्षा के लिए सख्त मेहनत करते रहेंगे। इस मौके जोगिंदर सिंह गिलजियां, तरलोक सिंह मुल्तानी, जगजीवन जग्गी, जीवन कुमार बबली,जगदीश सैनी,राजा दयाल, किशन लाल वैद, मलकीत सिंह, सन्नी मिआनी, सरपंच बलविंदर निक्का, सरपंच काबल सिंह, राजेश लाडी, दविंदरजीत सिंह बुढीपिन्ड, अमृतपाल, तरसेम सिंह, सुखविंदर सिंह गुज्जर, किशन बिट्टू, सन्नी पंडित, विपन मरवाहा गुरमुख सिंह, सत्ती, बाली सल्लां, सेठराम सेठी, पवन भेला इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here