Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur पेटिंग मुकाबलों के दौरान बच्चों ने दिया अध्यात्मिकता का संदेश

पेटिंग मुकाबलों के दौरान बच्चों ने दिया अध्यात्मिकता का संदेश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के निर्देशानुसार बच्चों को सही दिशा और अध्यात्मिक जागृति के लिए प्रोत्साहित करने के लिए देश के कोने कोने में बाल संगतों का आयोजन किया जाता है। जिसके द्वारा बच्चों में अच्छे आचरण और प्रभु भक्ति के भाव उत्पन्न किए जाते है। बाल संगतो द्वारा बच्चों का मानसिक विकास और उनको बुरी संगतों से बचाने का सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी का एक प्रयास है। इस उपलक्ष्य में संत निरंकारी सत्संग भवन असलामाबाद होशियारपुर में बच्चों का पेटिंग मुकाबले करवाए गए, जिसका विषय अध्यात्मिकता और समाजिक विकास था। 100 के करीब बच्चों ने अलग अलग विषयों पर पेटिंग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया और समाज को अध्यात्मिक और समाजिक कल्याण के लिए जागरूक किया।

Advertisements

इस अवसर पर मुखी माता सुुभदरा देवी जी ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेटिंग की सराहना करते हुए कहा कि आज के सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज समाज के हर वर्ग को ऊपर उठाना चाहते है, जिसमें बच्चों का विकास होना बहुत जरूरी है। आज के बच्चे समाज का भविष्य है अगर प्रभु के ज्ञान द्वारा इनको सही दिशा आज से ही मिल जाए तो आगे जाकर यह अपने मार्ग से गुमराह न होकर समाज को अच्छी देन प्रदान करके अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। सतगुरु के आदेश अनुसार हर वर्ष बच्चों के विकास के लिए अनेकों प्रकार के कार्यक्रम करवाए जाते है। आआे हम अपने बच्चों को एेसी संगत से जोड़े जिसमें उनका अध्यात्मिक, समाजिक व मानसिक विकास हो।

एेसी देन आज सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी पूरे विश्व में दे रहे है। इस अवसर पर बच्चों ने पेटिंग मुकाबले में हिस्सा लेकर खुशी हासिल की और उनको इनाम देकर प्रत्सोहित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक देविंदर बोहरा बोबी, निर्मल दास, पंकज कुमार, बहन नीरजा जी, अनुराधा, रूपिंदर कौर,सरबजीत कौर, मनजीत कौर, नेहा, शिवांगी, आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here