पार्टी की मजबूती के लिए दोआबा जोन की हर माह होगी रिव्यू बैठक : सचदेवा

The Stellar News Logo

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आम आदमी पार्टी दोआबा जोन की मीटिंग होशियारपुर पार्टी कार्यालय में दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में आम आदमी पार्टी के विधायक व विपक्षी दल के नेता सुखपाल सिंह खैहरा और विधायक जय किशन रौड़ी विशेष तौर पर शामिल हुए। मीटिंग में दोआबा जोन के प्रधान, वाईस प्रधान, महासचिव व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज मीटिंग का एक मुख्य उद्देश्य है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए अगली क्या रणनीति बनानी चाहिए। इस दौरान सचदेवा ने कहा कि दोआबा जोन के सभी पदाधिकारियां से विचार विर्मश व उनके सुझाव लिए गए तांकि पार्टी को नई दिशा दी जा सके। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य है कि पार्टी के पुराने वर्कर जो पार्टी से किसी कारणों से पार्टी से नाराज है उन्हें मनां उनकी घर वापिसी करवाई जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा दोआबा जोन की गतिविधियों संबंधी अब हर माह मासिक बैठक की जाएगी ताकि सभी पदाधिकारी अपने अपने सुझाव दे सकें। इस अवसर पर विधायक व विपक्षी दल नेता सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक जय किशन रौड़ी, वाईस प्रधान गुरविंदर सिंह आनंद, तरसेम सैनी, गुरध्यान सिंह गुलतानी, जनरल सेक्रेटरी पंजाब सुखदीप अपरा, डा. रवजोत सिंह, जोन दोआबा जोन के अवर्जवर कुलदीप धालीवाल, जिला सिटी प्रधान मदन लाल सूद, रूरल प्रधान गुरविंदर सिंह पावला, बब्बू नील कंठ, सरवन सिंह, रजिंदर सिंह, सज्जन सिंह चीमा कपूरथला, जरनल सेक्रेटरी प्रो.हरबंस सिंह, करमजीत कौर, रमन चब्बेवाल, हरमेश पाठक, रतन सिंह शाहकोट, डा. दविंदर चाहल नकोदर, सुखविंदर कोट ग्रेवाल, विकास ग्रोवर, मनमीत सिंह बॉबी, डा. शिव दयाल माली और हल्का इंचार्ज संजीव शर्मा, सरूप सिंह कंडियाना भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here