धान की पराली संभालने संबंधी जागरुकता अभियान का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पिछले कई दिनों से चल रहे अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल कोट फतूही में धान की पराली संभालने संबंधी जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट फतूही के इंचार्ज परविंदर कुमार ने आए माहिरों का स्वागत किया व धान की पराली संभलाने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने इस अभियान के प्रति पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिया। केंद्र के सहयोग निदेशक(प्रशिक्षण) डा. मनिंदर सिंह बौंस ने धान की पराली को संभालने की जरुरत पर अलग-अलग तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisements

उन्होंने पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान संबंधी व पराली में मौजूद अलग-अलग तत्वों की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। डा. बौंस ने धान की पराली की बायो गैस प्लांट, ऊर्जा, मशरुम उत्पादन व पशु खुराक के तौर पर प्रयोग की भी जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को इस स्कूल अभियान के अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया व पराली संभालने के इस नेक संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए एकजुट किया।

सहायक प्रोफेसर(कृषि इंजीनियरिंग) डा.अजायब सिंह ने धान की पराली प्रबंधन संबंधी मशीनरी के बारे में बच्चों को परिचित करवाया। उन्होंने स्कूल विद्यार्थियों को इस जागरुकता अभियान में अहम जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसानों के प्रति विद्यार्थियों में जागरुकता पैदा करने के लिए भाषण, लेख लिखने व पेंटिंग के मुकाबले भी करवाए गए। विद्यार्थियों की ओर से सभी मुकाबलों में बढ़-चढ़ कर शमूलियत की गई। अलग-अलग मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया गया।

स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से धान की पराली प्रबंधन व आग लगाने वाला वातावरण, जमीन के स्वास्थ्य व मानवता के बुरे प्रभावों संबंधी जागरुकता रैली भी निकाली गई। अलग-अलग मुकाबले सहायक प्रोफेसर(कृषि इंजीनियरिंग) डा. अजायब सिंह, प्रोग्राम सहायक(लैब टैक्नीशियन) सुनीता, प्रोग्राम सहायक(कंप्यूटर) जतिंदर सिंह व स्कूल के अध्यापकों की देखरेख में हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here