परमिंदर कपूर बने स्वर्णकार संघ होशियारपुर के जिला प्रधान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। स्वर्णकार संघ की एक विशेष बैठक संघ के उपप्रधान सुदर्शन धीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

Advertisements

जिसमें स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा विशेष तौर से शामिल हुए। इस मौके पर सुशील कुमार पटियाल की अगुवाई में संघ के पंजाब प्रधान यशपाल चौहान के दिशानिर्देशों पर परमिंदर कपूर को जिला होशियारपुर का प्रधान नियुक्त किया गया।

इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रधान परमिंदर ने कहा कि संघ द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे बाखूबी निभाएंगे तथा स्वर्णकारों की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाएंगे। इस मौके पर उन्होंने स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा तथा पंजाब प्रधान यशपाल चौहान को उन्हें यस जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर प्रदीप हांडां, अजय वर्मा, परमिंदर कुमार भोला, मिंटू कौशल, पुनीत त्रेहन, विजय कुमार, उमाशंकर, पंकज कुमार, राजकुमार जैन, राजीव वर्मा, यश सहगल, रमेश कपूर, श्रवन भोला, गौरव जोहरी, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here