गांव खनूर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन निकाला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव खनूर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। जोकि गुरुद्वारा खनूर से चलकर जल्लोवाल पहुंचा जहां पर श्रद्धालुओं की तरफ से नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर लंगर लगाए गए।

Advertisements

इस अवसर पर कुलवंत सिंह सैनी, बलजीत सिंह लड्डू, दलजीत सिंह काला, लाडी, परमजीत पम्मा, जगत सिंह, बलदेव सिंह, दर्शन सिंह व जल्लोवाल गांव निवासियों ने महान नगर कीर्तन के दौरान लंगर में सेवा की। नगर कीर्तन खनूर गुरुद्वारा के प्रधान ओंकार सिंह, कैशियर दर्शन सिंह, पूर्व सरपंच अशोक कुमार, सतनाम सिंह, कुलवरन सिंह, गुरदीप सिंह के सहयोग नगर कीर्तन निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here