उप मुख्यमंत्री रंधावा द्वारा मार्कफैड का नए वर्ष का कैलेंडर जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने सोमवार को चंडीगढ़ में मार्कफैड द्वारा नए वर्ष 2022 के लिए तैयार किया कैलेंडर जारी किया। उप मुख्यमंत्री रंधावा ने समूह राज्य निवासियों को नए वर्ष की मुबारकबाद देते हुए राज्य में अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना भी की।

Advertisements

उन्होंने कहा कि नया वर्ष हर वर्ग के लिए खुशियां एवं प्रसन्नता लेकर आए और सरबत का भला हो। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और मार्कफैड के एम.डी. वरुण रूज़म भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here