सडक़ों के निर्माण कार्यों के लिए 96 लाख 60 हज़ार रूपए की जारी हुई राशि: गिलजियां

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा उड़मुड़ की विभिन्न सडक़ों के निर्माण कार्यों के लिए 96 लाख 60 हज़ार रूपए राज्य सरकार द्वारा जारी। नगर कौंसल उड़मुड़ टांडा की बैठक दौरान हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां ने नगर की विभिन्न सडक़ों के निर्माण कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी 96 लाख 60 हज़ार रूपए की ग्रांट के दस्तावेज़ पार्षदों की मौजूदगी में नगर कौंसल प्रधान हरिकृष्ण सैनी व ईओ करमिंदरपाल सिंह को भेंट किए। सरकार के पी.एम.आई.डी.सी द्वारा जारी इस ग्रांट के दस्तावेज़ भेंट करते हुए विधायक गिलजीआं ने बताया कि इस ग्रांट के 71 लाख 70 हज़ार रूपए की लागत से गौतम चौंक से एफ.सी.आई गोदाम तहसील रोड को चौड़ा करने , इंटरलॉक ब्लाक लगाने , सडक़ों व् गलीओं में फुटपाथ निर्माण करवाया जाएगा।

Advertisements

उड़मुड़ पुली से एलीमेंटरी स्कूल अहियापुर तक की सडक़ को चौड़ा तथा सुंदर बनाने के लिए 24 लाख 90 हज़ार रूपए खर्च किए जाएंगे। अपने सम्बोधन दौरान विधायक गिलजियां ने कहा कि नगर के विकास के लिए ग्रांट में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। दोनों सडक़ों के जल्द निर्माण के लिए टैंडर लगाने का काम शुरू करवा दिया गया है। इस दौरान उन्होंने सभी पार्षदों को लोगों को पेश आ रही समस्याओं के हल के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान कौंसल उपप्रधान जगजीवन जग्गी , लखविंदर सिंह मुल्तानी , सुरिंदरजीत सिंह बिल्लू , रविंदरपाल सिंह गोरा , मनी शहबाज़पुर , देसराज डोगरा , राज कुमार ,कमल चोपड़ा , रशपाल राणा व् अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here