Saturday, October 24, 2026
Home Crime किरयाना स्टोर मालिक कत्ल मामला: दीपक गिरफ़्तार, तीसरे आरोपी की भी हुई...

किरयाना स्टोर मालिक कत्ल मामला: दीपक गिरफ़्तार, तीसरे आरोपी की भी हुई पहचान

arrested-clip-art

जालंधर, 21 जुलाई: कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से बुद्धवार को सोडल रोड स्थित किरयाना स्टोर मालिक सचिन जैन के कत्ल केस के आरोपियों में से एक गाँव हरीपुर के निवासी दीपक को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान राज नगर इलाके के साहिल के तौर पर हुई है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर पुलिस गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से घटना के 24 घंटों में ही दो आरोपियों की पहचान कर ली गई थी, जिनमें से एक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अरशप्रीत सिंह उर्फ बड़ा प्रीत निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, आदमपुर थाना गाँव हरीपुर निवासी दीपक और राज नगर इलाके के साहिल के तौर पर हुई है।

डी.सी.पी. ने बताया कि जानकारी अनुसार उन्होनें किरयाना स्टोर मालिक सचिन से कुछ पैसे छीनने के इरादे से उसके साथ हाथापाई की गई, जहाँ एक आरोपी ने सचिन जैन पर गोली चला दी। उन्होनें बताया कि घटना के बाद मामले को सुलझाने और आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, क्योंकि पुलिस को इनके ठिकानों के बारे में अहम सुराग मिले है । उन्होनें कहा कि इस मामले की जांच पूरी करने के लिए पुलिस की तरफ से गिरफ़्तार किये गए आरोपी दीपक के पुलिस रिमांड की माँग की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here