सरकारी कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियो ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए ऑनलाईन समारोहों का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के स्टाफ और विद्यार्थियों ने सरकारी निर्देशानुसार प्रिंसीपल डॉ. जसविन्द्र सिंह की अगवाई में रैड रिबन क्लब और एन.एस.एस. अफसर विजय कुमार और रणजीत कुमार के सहयोग से आजादी के महत्व की जानकारी विद्यार्थियों को बताने के लिए ऑनलाईन वैबीनार, लेखन, कविता और गीत उच्चारण तथा प्रार्थना सभा से सम्बन्धित समारोहों का आयोजन किया। इसमें विजय कुमार ने आजादी से सम्बन्धित अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुये कहा कि इस आजादी को प्राप्त करने के लिए कई देश भक्तों ने देश पर अपनी जान कुर्बान कर दी। कईयों को सम्पूर्ण संघर्ष करना पड़ा कइ बेकसूर लोगों को अत्याचार सहन करने पड़े। तभी हमें यह आजादी प्राप्त हुई है इसलिए हम सबका यह फर्ज बनता है कि इस मिली हुई आजादी को हम सम्भाल कर रखें। रणजीत कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हम सबको देश की सेा करने में सम्पूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।  

Advertisements

विजय कुमार और रणजीत कुमार की तरफ से इस समय विद्यार्थियों के मन में देश भक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से मुकाबले करवाये गये। लेखन मुकाबले में साहिल ने पहला, मंजू रानी ने दूसरा और तान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता उच्चारण में तरनदीप ने पहला, पूजा ठाकुर ने दूसरा और सपना कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीतांे के मुकाबले में ममता ने पहला, गुरजोत ने दूसरा  और सपना देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को देश के प्रति बनते फर्ज को ईमानदारी से निभाने के लिए और नशे से दूर रहने के की शपथ दिलाई गइ। इसके साथ-साथ आजादी के युद्ध में शहीद हुए जवानों तथा कारगिल के युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए उन्हें प्रार्थना सभा के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here