स्मार्ट सरकारी स्कूलों के स्टाफ रूम भी बनेंगे स्मार्ट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के स्टाफ रूमों को प्रभावशाली रूप प्रदान करने के लिए 1.09 करोड़ की राशि जारी की गई है। स्मार्ट स्कूल नीति अधीन अब तक लगभग 70 प्रतिशत सरकारी स्कूल स्मार्ट स्कूल बन चुके हैं।श्री सिंगला ने यह कदम विभिन्न मीटिंगों के दौरान स्कूल मुखियों द्वारा स्मार्ट क्लास रूम की तर्ज़ पर स्मार्ट स्टाफ रूम बनाने के दिए गए सुझावों के मद्देनज़र उठाया है। राज्य के समूह 3638 हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों के स्टाफ रूमों को नया रूप देने के लिए 3000 रुपए प्रति स्टाफ रूम फंड जारी किये गए हैं और बाकी का प्रबंध स्कूलों द्वारा अपने स्रोतों से किया जायेगा। इस राशि का प्रयोग फर्नीचर, खिड़कियाँ, दरवाज़े अंदर और बाहर आकर्षक पेंट करवाने, स्टाफ रूम में बाला वर्क करवाने, महान शख़्सियतों की तस्वीरें लगवाने, स्टाफ के ज़रूरी सामान के लिए रेक और अलमारियों की सुविधा, बिजली प्रबंधों आदि के लिए किया जायेगा।

Advertisements

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार विभाग द्वारा अमृतसर ज़िले के कुल 227 स्कूलों के लिए 6.81 लाख रुपए, बरनाला के 90 स्कूलों के लिए 2.7 लाख रुपए, बठिंडा के 202 स्कूलों के लिए 6.06 लाख रुपए, फरीदकोट के 85 स्कूलों के लिए 2.55 लाख रुपए, फ़तेहगढ़ साहिब के 81 स्कूलों के लिए 2.43 लाख रुपए, फाजिल्का के 147 स्कूलों के लिए 4.41 लाख रुपए, फ़िरोज़पुर के 125 स्कूलों के लिए 3.75 लाख रुपए, गुरदासपुर के 207 स्कूलों के लिए 6.21 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। प्रवक्ता के अनुसार होशियारपुर ज़िले के 269 स्कूलों के लिए 8.07 लाख रुपए, जालंधर के 273 स्कूलों के लिए 8.19 लाख रुपए, कपूरथला के 232 स्कूलों के लिए 3.96 लाख रुपए, लुधियाना के 343 स्कूलों के लिए 10.29 लाख रुपए, मानसा के 131 स्कूलों के लिए 3.93 लाख रुपए, मोगा के 168 स्कूलों के लिए 5.04 लाख रुपए, मुक्तसर के 153 स्कूलों के लिए 4.59 लाख रुपए, पठानकोट के 81 स्कूलों के लिए 2.43 लाख रुपए जारी किये गए हैं। इसी तरह पटियाला ज़िले के 203 स्कूलों के लिए 6.09 लाख रुपए, रूपनगर के 114 स्कूलों के लिए 3.42 लाख रुपए, एस.बी.एस. नगर के 105 स्कूलों के लिए 3.15 लाख रुपए, संगरूर के 221 स्कूलों के लिए 6.63 लाख रुपए, एस.ए.एस. नगर के 109 स्कूलों के लिए 3.27 लाख रुपए और तरन तारन के 172 स्कूलों के लिए 5.16 लाख रुपए का अनुदान जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here