Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब होम गार्ड का वलंटियर 10,000 रुपए रिश्वत लेता...

विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब होम गार्ड का वलंटियर 10,000 रुपए रिश्वत लेता किया काबू

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भृष्टाचार विरुद्ध चल रहे अभियान दौरान बुद्धवार को स्पेशल ब्रांच पटियाला में तैनात पंजाब होम गार्डज (पी.एच.जी.) के वलंटियर बलविन्दर सिंह को 10, 000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी वक्ता ने बताया कि उपरोक्त होम गार्ड को राजपुरा शहर, ज़िला पटियाला के निवासी राजीव चौधरी की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। 

Advertisements

उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को संपर्क कर बताया है कि उसने एक डीलर से रेनो कविड कार ख़रीदी है परन्तु वह कार के दस्तावेज़ जैसे कि आर.सी., बीमा आदि नहीं दे रहा जिस कारण उसने डीलर विरुद्ध पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। जो कि कार्यवाही के लिए हवलदार जगरूप सिंह और पी.एच.जी. बलविन्दर सिंह को मार्क की हुई है परन्तु वह उसकी शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले 10, 000 रुपए की रिश्वत देने के लिए कह रहे थे। 

वक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिसमें उपरोक्त दोषी पी.एच.जी बलविदंर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15, 000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया।  उन्होंने बताया कि इस संबंधी आरोपी ख़िलाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भृष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here