Wednesday, November 4, 2026
Home Chandigarh पंजाब में दस्त रोकथाम पखवाड़े अधीन गतिविधियां जारी

पंजाब में दस्त रोकथाम पखवाड़े अधीन गतिविधियां जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। दस्त और निमोनिया पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु के दो प्रमुख कारण हैं। छोटे बच्चों में दस्त एक बहुत ही आम समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चों के शरीर में पानी और अन्य ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे कि अांतरिक अंगों को नुकसान पहुँच सकता है। दस्त से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए हर साल राष्ट्रीय स्तर पर दस्त रोकथाम पखवाड़ा मनाया जाता है और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब 19 जुलाई से 02 अगस्त 2021 तक यह पखवाड़ा मना रहा है।डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. अन्देश कंग ने इस बारे और ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के दिशा-निर्देशों पर हमने मॉनसून के मौसम में इस पखवाड़े की शुरूआत की है क्योंकि इस मौसम में दस्त के ज़्यादा केस सामने आते हैं।

Advertisements

इसलिए यह पखवाड़ा लोगों को जागरूक करने और दस्त के रोगी का समय पर इलाज करने के लिए रणनीतक ढंग से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत, पाँच साल से कम उम्र के बच्चों वाले गाँवों के सभी घरों में आशा वर्करों के दौरे, ओ.आर.एस. और ज़िंक के प्रयोग के लाभ, ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण समिति की मीटिंगों में विस्तारपूर्वक समझाने जैसी गतिविधियां करवाई जाती हैं। ये गतिविधियां महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि यह अक्सर देखा जाता है कि दस्त के दौरान, ज़रूरत पड़ने पर परिवारों में ओ.आर.एस. उपलब्ध नहीं होता और न ही ओ.आर.एस. बनाने की विधि बारे जानकारी होती है।सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पहले ही ओ.आर.एस. और ज़िंक के कॉर्नर बनाए गए हैं, जहाँ ओ.आर.एस. घोल तैयार करने बारे बताया जायेगा और इस कॉर्नर के द्वारा उन बच्चों को भी ओ.आर.एस. और ज़िंक प्रदान किया जायेगा जिनको दस्त के समय इलाज की ज़रूरत हो।

आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से, आई.ई.सी. गतिविधियां इस पखवाड़े का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। राज्य में स्वच्छता और ओआरएस और ज़िंक थैरेपी को उत्साहित करने के लिए कम्युनिटी जागरूकता मुहिमें चलाई जा रही हैं।प्रोग्राम अफ़सर डॉ. इन्दरदीप कौर ने बताया कि हालाँकि हमारी स्वास्थ्य प्रणाली अभी भी कोरोना वायरस के साथ लड़ रही है परन्तु स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की सुरक्षा और दस्त के कारण होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए इस पखवाड़े की योजना बनाई है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वह सफ़ाई प्रथा को बनाए रखें क्योंकि गंभीर दस्त किसी भी कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की स्थिति को भी बिगाड़ने में एक प्रमुख कारक बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here