Sunday, October 25, 2026
Home Himachal दुखद: टौणी देवी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुशील पठानिया का निधन,...

दुखद: टौणी देवी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुशील पठानिया का निधन, वीरवार को होगा अंतिम संस्कार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। टौणी देवी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान महासचिव सुशील पठानिया का निधन हो गया है। वह चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। वीरवार को उनके पैतृक मोक्षधाम ठाणा दरोगन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशील की मौत की खबर इलाके में पहुंचते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।

Advertisements

मधुरभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वह हर व्यक्ति के चहेते थे। वह मास्टर मुंशी राम जी के बेटे थे। सुशील पठानिया के निधन पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा, इन्द्र दत्त लखनपाल, जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान राजेंद्र जार, महिला कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रजनीश कुमारी चौहान सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here