समाज भलाई मोर्चा के दफ्तर में मनाया गया शहीद ऊधम सिंह जी का शहीदी दिवस

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। समाज भलाई मोर्चा के मुख्य दफ्तर, सरकारी कॉलेज रोड, होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह जी का शहीदी दिवस मनाया गया। सबसे पहले समाज भलाई मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दविंद्र कुमार सरोया ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजति की फूल माला अपर्ण की उसके बाद शहीद ऊधम सिंह के जीवन के बारे में जानकारी दी। पंजाब के बब्बर शेर शहीद ऊधम सिंह ने अपने देश के लिए अपने देश पर हो रहे ज़ुल्मों के खिलाफ अंग्रेजों के साथ टक्कर ली। जल्लियांवाला बाग कत्लेआम का बदला ले कर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इसके साथ ही श्री सरोआ ने बताया कि हमारा भारत देश आज़ाद करवाने के लिए लाखों शहीदों ने अपनी जान दे कर देश को आज़ाद करवाया।

Advertisements

उनमें से शहीद ऊधम सिंह भी एक हैं। हमारे देश के नौज़वानों को, सरकार तथा सरकार के मंत्रियों को इन शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपने देश के लिए एक जुट हो कर रहना चाहिए, देश में अमन तथा शांति बना कर रखनी चाहिए। इस अवसर पर समाज भलाई मोर्चा के विभिन्न कार्यकर्ता शामिल हुए। मलकीत सिंह मिंटू ताजोवाल, बलवीर चंद, रजिंद्र कुमार मिंटु,  राम विलास, दीप सिंह, संदीप सिंह , वरिंद्र कुमार, संदीप कुमार, मनीष कुमार, पदम  कुमार शर्मा, पवन कुमार मडूली ब्राह्मणा, दलबीर सिंह आदि शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here