पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक गिलजियां को विभिन्न जिलों की नामधारी संगत ने किया सम्मानित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। अहियापुर में हुए सम्मान समागम दौरान अलग अलग जिलों की नामधारी संगत ने पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक संगत सिंह गिलजियां को सम्मानित किया। नामधारी संप्रदाय के सतगुरु दलीप सिंह जी की प्रेरणा से हुए समारोह की अध्यक्षता सूबा अमरीक सिंह समाना, गुरमुख सिंह, सूबा रतन सिंह पटियाला, सूबा दर्शन सिंह बरनाला और सूबा इंदर सिंह ने की।

Advertisements

इस मौके पर विधायक गिलजियां ने सभी संगतों आभार जताते हुए कहा कि सतगुरु दलीप सिंह जी के आशीर्वाद से उन्हें समाज की सेवा करने की शक्ति मिलती है। इस अवसर पर बाबू रूप लाल, गुलशन अरोड़ा, पलविंदर सिंह, मास्टर सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह डुगरी, जसवीर सिंह बिट्टू मुकेरियां, जागीर सिंह, बलदेव राज, महिंदर सिंह, इकबाल सिंह और सज्जन सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here