चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

जलंधर(द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश-कम -ज़िला चुनाव अधिकारी, जालंधर घनश्याम थोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय चुनाव कमीशन की तरफ से जारी किये गए नोटिफिकेशन अनुसार विधान सभा क्षेत्र जालंधर उत्तरी के लिए सहायक आबकारी और कर कमिश्नर जालंधर -1 को सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ए.आर.ओ.)-1 नियुक्त किया गया है।

Advertisements

जबकि सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ए.आर.ओ.)-2 में कोई फेरबदल नहीं किया गया। इसी तरह विधान सभा क्षेत्र आदमपुर (एस सी) के लिए सुपरडंट इंजीनियर (ओ और एम) नगर निगम, जालंधर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ए.आर.ओ.)-1 और नायब तहसीलदार, आदमपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ए.आर.ओ.)-2 नियुक्त किया गया है। सहायक इलैकटोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारियों की नियुक्ति के बारे जानकारी देते उन्होंने बताया विधान सभा क्षेत्र आदमपुर (एस सी) के लिए सहायक इलैकटोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ए.ई.आर.ओ) -1 में कोई फेरबदल नहीं किया गया जबकि नायब तहसीलदार, आदमपुर को सहायक इलैकटोरल रजिस्ट्रेशन अफ़सर -2 नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here