Tuesday, October 27, 2026
Home Latest विकास कार्यों के लिए विधायक राणा ने 13 लाख 91 हजार की...

विकास कार्यों के लिए विधायक राणा ने 13 लाख 91 हजार की तीसरी किस्त की जारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 13 लाख 91 हजार रुपए की तीसरी किस्त जारी की है। उन्होंने ग्राम पंचायत पटलांदर में दरेई बर्डे वार्ड नंबर 2 ब्राह्मण से लेकर श्मशानघाट तक डेढ़ लाख रुपए, पौंहज पंचायत में सिद्ध बाबा मंदिर स्वाना के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ लाख रुपए, गांव सूराह में रास्ता व सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 50 हजार रुपए, करोट ग्राम पंचायत के दरगोड़ बल्ली में मदन लाल के घर के पास सुरक्षा दीवार की मुरम्मत के लिए 50 हजार रुपए, जोल ग्राम पंचायत में दशहरा स्टेज शैड के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 75 हजार रुपए, पनोह ग्राम पंचायत के चमियोला बिहाल में लिंक रोड व सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 80 हजार रुपए, दाड़ला ग्राम पंचायत में अमर सिंह के घर से लेकर नरेंद्र सिंह के घर तक संपर्क मार्ग के लिए 1 लाख रुपए, जंदरू ग्राम पंचायत में रोड से लेकर शक्ति चंद के घर तक एंबुलैंस रोड़ के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 1 लाख रुपए, ऊहल ग्राम पंचायत में एस.सी. बस्ती ननोट (जंबली) के लिए जाने वाले रोड़ पर पक्का डंगा लगाने के लिए डेढ़ लाख रुपए, ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा के मेन रोड व पुल से लेकर एस.सी. बस्ती तक लिंक रोड़ के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए, ठाना धमडिय़ाना ग्राम पंचायत के लोहारबली के मेहली खड्ड में तटीयकरण के लिए 1 लाख रुपए, सिकांदर पंचायत में ढांगू से लेकर कोहलवी तक लिंक रोड़ के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, ऊहल पंचायत के भमवलो महिला के लिए बर्तन वा फर्नीचर के लिए 12 हजार रुपए, रंगड़ ग्राम पंचायत के महिला मंडल के बर्तन व फर्नीचर के लिए 12 हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत उटपुर के जागरण समिति महिला मंडल के बर्तन व फर्नीचर के लिए 12 हजार रुपए की धनराशि जारी की है। जारी प्रैस विज्ञप्ति में विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा स्वयं कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र का कोई भी कोना विकास से अछूता न रहे।

Advertisements

उनका केवल एक ही उद्देश्य है कि क्षेत्र का समग्र विकास हो। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास करवाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए सबका सहयोग अपेक्षित है। पंचायतों के विकास को विशेष वरीयता दी जा रही है तथा स्वयं विकास कार्यों की मानिटरिंग कर रहे हैं। हरेक विकास कार्य की समय-समय पर फीडबैक ली जा रही है। उन्होंने कहा कि फिर भी किसी व्यक्ति को कोई समस्या आती है या कहीं पर कोई समस्या है तो उनसे संपर्क करें। उन्होंने फिर दोहराते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के जायज कार्य अवरुद्ध नहीं होने चाहिए तथा प्राथमिकता के आधार पर जनता के कार्य किए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here