चुनाव कमिश्न ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर को बतौर ज़िला चुनाव अधिकारी किया नियुक्त

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़): भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से पंजाब में ज़िला चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गए है। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए चुनाव कमिश्न के एक सरकारी वक्ता ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन अनुसार डिप्टी कमिश्नर जालंधर को बतौर ज़िला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisements

उन्होनें बताया कि जालंधर जिले में विधान सभा क्षेत्र 30 -फिल्लौर (एस.सी.), विधान सभा क्षेत्र 31 -नकोदर, विधान सभा क्षेत्र 32 -शाहकोट, विधानसभा क्षेत्र 33 -करतारपुर (एस.सी.), विधान सभा क्षेत्र 34 -जालंधर पश्चिमी (एस.सी.), विधान सभा क्षेत्र 35 -जालंधर केंद्रीय, विधानसभा क्षेत्र 36 जालंधर उत्तरी, विधान सभा क्षेत्र 37 -जालंधर कैंट और विधान सभा क्षेत्र 38 – आदमपुर(एस.सी.) आते हैं। उन्होनें बताया कि आगामी विधानसभा मतदान के साथ सबंधित सारी प्रक्रिया ज़िला चुनाव अधिकारी ,जालंधर की देख -रेख में की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here