Monday, October 12, 2026
Home Punjab श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा 14वें दिन निकाली गई...

श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा 14वें दिन निकाली गई प्रभात फेरी

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः ध्रुव नारंग। श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा चल रही प्रभात फेरियो की लड़ी 14वें दिन में प्रवेश हुई जिसके अंतर्गत मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रभात फेरी ध्वजवाहक राजू कथूरिया की अगुवाई में आदर्श नगर निवासी पवन शर्मा के घर पहुंची। प्रभात फेरी में आज मौसम खराब के बावजूद संगत की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पर कुलचे छोले तथा कड़ाही प्रसाद का लंगर वितरित किया गया। भजन कीर्तन करने के पश्चात प्रभात फेरी आदर्श नगर में ही अशोक सोनी के निवास स्थान पर पहुंची जहां पर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत फूलों के साथ किया गया।

Advertisements

“नी मैं नचना श्याम दे नाल” भजन पर भक्तजन नाचने पर मजबूर हो गए। इसके पश्चात चाय पकौड़े का लंगर वितरित किया गया। प्रभात फेरी भोले बाबा की जयकारो के साथ मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर समिति के प्रधान हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया ने बताया कि 23 मार्च को श्री स्वर्णकार मंदिर में भोले बाबा के जंगमों द्वारा शिव विवाह गया जाएगा । यह कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा तथा इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here