होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भूतगिरि मंदिर ऊना रोड होशियारपुर में महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्याम ज्योतिषी ने बताया कि सावन के महीने में बहुत से व्रत और त्योहार पड़ते है इन्हीं त्योहारों में से एक हरियाली तीज का त्योहार है। हरियाली तीज महिलाओं और कन्याओं के लिए सौभाग्य का दिन माना जाता है।
जब भगवान शिव ने देवी पार्वती को उनके 108 पुनर्जन्म के बाद अपने पत्नी के रूप में स्वीकार किया था विवाहित महिलाएं इस दिन को मनाने के लिए अपने पति, बच्चों और स्वयं की भलाई के लिए व्रत रखती है। इस अवसर पर नीरजा सूद, कांता, नीलम, सीमा, सुनीता, वंदना, ममता, इंदिरा, मीनाक्षी, नीति दत्ता, रजनी सोनी, नीरू, रमा एवं महिला मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे।