प्रदेश की सड़कों पर अनुराग ठाकुर के लिए जनसैलाब नहीं बल्कि उमड़ रहा प्यार ही प्यार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा । प्रदेश की सड़कों पर जनसैलाब नहीं बल्कि अनुराग ठाकुर के लिए प्यार ही प्यार उमड़ रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा हिमाचल प्रदेश में अभी तक आधे पड़ाव पार कर चुकी है, लेकिन यात्रा को मिल रहे प्रदेश की जनता द्वारा भरपूर समर्थन से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नवीन ऊर्जा से परिपूर्ण हुआ सा लग रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के तयशुदा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किए गए थे, लेकिन प्रदेश में शुरू होने के बाद अभी तक जहां-जहां भी जन आशीर्वाद यात्रा पहुंच रही है, प्रदेशवासियों का केंद्रीय मंत्री के स्वागत अभिनंदन करने का उत्साह दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिन-जिन स्थानों पर केवल स्वागत के कार्यक्रम रखे गए थे, वहां पर उमड़े जनसैलाब को देखकर छोटी जनसभाएं करने पड़ रही हैं। 
निर्धारित रूट की जिन-जिन सड़कों पर यात्रा आगे बढ़ रही है, मोड़-मोड़ पर बच्चे वृद्ध महिलाएं तक इंतजार कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत अभिनंदन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के लिए जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ रहा बेहिसाब प्यार स्वयम अनुराग ठाकुर के लिए प्रेरणादाई तो है ही साथ ही में प्रदेश भाजपा के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा यह प्यार यात्रा की सफलता की कहानी गढ़ रहा है। सोशल मीडिया का हर प्लेटफार्म यात्रा के दृश्यों से और स्वागत संदेशों से भरा पड़ा हुआ है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के राजनीतिक सफर की नई पारी की अभी शुरुआत मात्र हुई है और शुरुआत में ही प्रदेश की जनता ने जो प्यार और विश्वास उनके प्रति जताया है, वह निश्चित रूप से केंद्रीय मंत्री को आगे बढ़ने और जन भावनाओं पर खरा उतरने के लिए सहायक सिद्ध होगा। यही नहीं जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहा अप्रत्याशित जनसमर्थन  भाजपा कार्यकर्ता को रीचार्ज़ करने का काम कर रहा है तो विपक्ष को हतोत्साहित कर उनके मनोबल को धराशाई कर रहा है। कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी लक्ष्य को साधने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा के तहत अनुराग ठाकुर को हिमाचल भेजा है। लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति में याद रखे जाने वाले इस राजनीतिक परिदृश्य का साक्षी बने हुए यह पल खुशियों और रोमांच से भरे पड़े हैं, क्योंकि बात यहीं खत्म नहीं हो रही, क्योंकि यह वक़्त बहुत महत्वपूर्ण है, जिस पर लगातार पैनी नज़र केंद्र भी बनाए हुए है। अनुराग ठाकुर के प्रति यह जुनून, यह दीवानगी, यह फ़ैन फोलोइंग नजरअंदाज कर पाना मुश्किल काम है। 
खैर यात्रा का अंतिम दौर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरेगा जिसका स्वरूप और भी सफल व बड़ा होने वाला है, क्योंकि यही क्षेत्र पिछले कई वर्षों से अनुराग ठाकुर की कर्मभूमि है। खेल महाकुम्भ, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, भारत दर्शन योजना इत्यादि सहित शिक्षण, स्वास्थ्य, खेल, व्यवसायिक संस्थान और अनेकों विकास प्रोजेक्टों को धरातल पर उतार जनसेवा में समर्पित अनुराग पहले ही यहां बच्चों, वृद्धों, महिलाओंऔर नौजवानों में अच्छे ख़ासे लोकप्रिय हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here