संत निरंकारी मिशन ने ‘वननेस वन’ परियोजना का किया शुभारम्भ

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अर्बन ट्री क्लस्टर’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। ‘वननेस वन’ नाम की इस परियोजना को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत में 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें  लगभग 1,50,000 वृक्षों का रोपण किया गया। इसी कड़ी में होशियारपुर में अधिकारियों की देखरेख में सरकारी कालेज होशियारपुर में खेल मैदानों में पड़ते खाली स्थानों पर 320 के करीब पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कैबनिट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना, डा. रमन घई, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी , डिप्टी मेयर रणजीता चौधरी सहित ब्रांच के अधिकारी व सेवादल के सदस्य उपस्थित थे। 

Advertisements

इस अभियान का शुभारम्भ करते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि प्राण वायु जो हमें इन वृक्षों से प्राप्त होती है धरती पर इसका संतुलन बनाने के लिए हमें स्थान स्थान पर वनों का निमार्ण करना आवश्यक है; जिससे कि अधिक मात्रा में आक्सीजन का निर्माण होगा और उतनी ही शुद्ध वायु प्राप्त होगी। जिस प्रकार ‘वननेस वन’ का स्वरूप अनेकता में एकता का दृश्य प्रस्तुत करता है उसी प्रकार मानव को भी समस्त भेदभावों को भूलाकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के भाव में रहकर संसार को निखारते चले जाना है। माता सुदीक्षा जी ने विश्व सीनियर सिटीजन दिवस ज़िक्र करते हुए उदाहरण दिया कि जिस प्रकार बड़े, बुर्जुगों का आशीष हमारे लिए अनिवार्य है उसी प्रकार से वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण है।

‘वननेस वन’ नाम की इस परियोजना के अन्तर्गत संपूर्ण भारत के भिन्न भिन्न स्थानों पर वृक्षों के समूह लगाये जायेंगे। जिनकी अधिक संख्या के प्रभाव से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा और स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा। सभी वृक्षों को स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही रोपा जायेगा। संत निरंकारी मिशन के सेवादार वृक्षों को लगाने के उपरांत तीन वर्षो तक निरंतर उनकी देखभाल भी करेंगे। इसमेें वृक्षों की सुरक्षा, खाद एवं जल की सुचारू रूप से व्यवस्था करना सम्मिलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here