केंद्र की स्कीमों के पैसों से खेल कर नंबर बना रहे हैं मंत्री अरोड़ा: भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला भाजपा महामंत्री विनोद परमार,उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, यशपाल शर्मा, हरदोखानपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी गैंद, जीवेद सूद ने कहा है कि पंजाब  सरकार का पंजाब के विकास में योगदान ना के बराबर है। वास्तव में जिस लाजवंती इंडोर  स्टेडियम के प्रोजेक्ट को बड़ी शान ओ शौकत से मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा अपनी उपलब्धि बता रहे हैं  व उसका उद्घाटन करके अपने  नाम पर विकास के प्रोजेक्ट बता रहे हैं। उसमें मंत्री अरोड़ा व उनकी  सरकार का  कोई योगदान नहीं  है।

Advertisements

 यह सारा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के अंतर्गत खेलों भारत स्कीम में , पंजाब में खेलों पंजाब के अंतर्गत आई धनराशि से बनाया गया है। जिसके अंतर्गत युवाओं को खेलों से जुड़ने  का अवसर मिलेगा। भाजपा नेताओं ने केंद्र द्वारा फंड जारी करने का पत्र दिखाते हुए कहा है कि इस पत्र में क्रम संख्या 38 लाजवंती स्टेडियम में मल्टीपरपज इंडोर  बनाने के लिए 7 करोड रुपए की रकम भारत सरकार द्वारा  जारी की गई। जो कि अपने आप में केंद्र द्वारा फंड जारी करने का प्रमाण है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भी असफल रही  हैं, परंतु कांग्रेस के नेता नित नए ढोंग रच के विकास के नाम पर आये  पराये  पैसे पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here