Sunday, October 25, 2026
Home Himachal हमीरपुर जिले के स्थापना दिवस पर गांधी चौक पर किया बैंड डिस्प्ले

हमीरपुर जिले के स्थापना दिवस पर गांधी चौक पर किया बैंड डिस्प्ले

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर होमगार्ड के बैंड दस्ते ने शानदार बैंड डिस्प्ले किया। इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने मधुर धुनों से लोगों का मनोरंजन किया। स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों और आम राहगीरों ने होमगार्ड के बैंड दस्ते की हिंदी और पहाड़ी धुनों की स्वर लहरियों का खूब आनंद लिया।

Advertisements

इस अवसर पर सभी जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 49 वर्षों के सफर के दौरान जिला हमीरपुर ने कई सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके लिए भी जिलावासी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त देबश्वेता बनिक, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, होमगार्ड के कमांडेंट एसके कौंडल, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here