Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने शिक्षक दिवस पर 80 अध्यापकों को पुरस्कार देने सम्बन्धी...

पंजाब सरकार ने शिक्षक दिवस पर 80 अध्यापकों को पुरस्कार देने सम्बन्धी सूची की जारी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 80 अध्यापकों को पुरस्कार देने सम्बन्धी सूची जारी कर दी है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष-2021 के लिए 80 अध्यापकों को अध्यापक राज्य पुरस्कार (अप्पर प्राईमरी), अध्यापक राज्य पुरस्कार (प्राईमरी), युवा अध्यापक राज्य पुरस्कार (अप्पर प्राईमरी), युवा अध्यापक राज्य पुरस्कार (प्राईमरी) और प्रशासनिक राज्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

Advertisements

प्रवक्ता के अनुसार 36 अध्यापकों को अध्यापक राज्य पुरस्कार (अप्पर प्राईमरी), 22 अध्यापकों को अध्यापक राज्य पुरस्कार (प्राईमरी), 6 अध्यापकों को युवा अध्यापक राज्य पुरस्कार (अप्पर प्राईमरी), 5 अध्यापकों को युवा अध्यापक राज्य पुरस्कार (प्राईमरी) और 11 अध्यापकों को प्रशासनिक राज्य पुरस्कार दिए जाएंगे। अध्यापक राज्य पुरस्कार हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here