Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने जिला स्तरीय क्विज मुकाबलों में...

रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने जिला स्तरीय क्विज मुकाबलों में हासिल किया दूसरा स्थान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज के छात्रों में जिला स्तरीय नशा निवारण सम्बन्धी क्विज मुकाबलों में दूसरा स्थान प्राप्त करके पूरे जिले में अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगता का आयोजन जिला युवक सेवाएं होशियारपुर व् पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा डीएवी कॉलेज होशियारपुर में करवाई गई।  इस सम्बन्ध में कॉलेज के हेड प्रो मनोज कटुआल ने बताया कि इस प्रतियोगता में  पूरे जिले से 40 टीमों  ने हिस्सा  लिया जिस  में हमारे कॉलेज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉलेज की टीम में वेदांता शुभम  चंदा, नितीश कौशल और सुमेश कुमार में शामिल थे। प्रो मनोज ने जानकारी दी कि विजेता टीम अब राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेगी। 

Advertisements

रयात बाहरा ग्रुप सदैव छात्रों  की शिक्षा के साथ साथ उनकी  अंदरूनी प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयासरत है। इस मौके प्रीत कोहली, अस्सिटेंट डायरेक्टर, युवक सेवाएं पंजाब ने विजेताओं को नकद राशि, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया।  इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर डॉ चंद्र मोहन ने कॉलेज की टीम व् कॉलेज हेड को बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here