होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): होशियारपुर के मॉल रोड शिमला पहाड़ी के समीप स्थित पी.सी.आर. माल में जल्द ही जॉलीवुड फन, फूड. फंक्शन एवं फिटनैस के सभी सैक्शनों शुरु होने जा रहे हैं। इसके तहत पहले चरण में फिटनैस एवं भारतीय पारंपरिक मिठाईयों के सैक्शन का शुभारंभ 23 अगस्त से किया जा रहा है।
उक्त जानकारी जॉलीवुड के एम.डी. सुनील गुप्ता ने बताया कि जॉलीवुड ग्रुप की तरफ से नगर निवासियों को एक ही इमारत में फन, फूड, फंक्शन एवं फिटनैस जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके तहत जॉलीवुड ग्रुप की तरफ से होशियारपुर में अपनी तरह का पहला सैंटर खोला जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर भारतीय पारंपरिक मिठाईयां, खाना, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि उक्त सैक्शन के अलावा बैंकट हाल एवं स्वीमिंग पूल का भी जल्द शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही पी.सी.आर. टावर में आइल्ट्स का सैंटर भी शुरु किया जा रहा है।
इस अवसर पर डा. संजय ठाकुर, विनोद तुली एवं सहगल ने भी जॉलीवुड कानसैप्ट की जानकारी दी।