Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur शक्ति सेवा सम्मति ने नववर्ष के स्वागत हेतू वार्ड-42 में करवाई महामाई...

शक्ति सेवा सम्मति ने नववर्ष के स्वागत हेतू वार्ड-42 में करवाई महामाई की चौंकी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। शक्ति सेवा सम्मति की तरफ से वार्ड नंबर 42 मोहल्ला कमालपुर में प्रधान अमरजीत शर्मा की अगुवाई में माता की चौंकी करवाई गई। जिसमें पार्षद बिट्टू भाटिया ने विशेष तौर से पहुंचकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विशाल कतना व कन्हैया चंचल ने महामाई की महिमा का गुणगान करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। गायकों द्वारा गाए गए भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Advertisements

इस मौके पर पार्षद भाटिया ने कहा कि नव वर्ष में प्रवेश करने से पहले महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पार्षद भाटिया ने शक्ति सेवा सम्मति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शकुंतला देवी, अनिता शर्मा, रजनी खन्ना, कमलेश रानी, मंजू रानी, अल्का व ईशू, नीतू, कुलवंत कौर, विक्की सचदेवा, दीपक खन्ना, अमरजीत शर्मा, विनय खन्ना, राकेश भसीन, ओम प्रकाश शर्मा, प्रवीन राणा, अजमेर सिंह अज्जू, अमित धवन, राजू भाटिया, प्रदीप भाटिया, अभिषेक कपूर, कुलदीप कक्कड़, वंश नय्यर, जोनी शर्मा, मोनू कपूर, तनवीर, मानव खन्ना, माधव खन्ना, अजय भाटिया, रविंदर दत्ता, गौरव सलूजा, सुनील शर्मा बावा, हरमिंदर सिंह, सतपाल भाटिया, कुलदीप मलहोत्रा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here