सुख सुविधा संस्था ने कपड़े भेंट की सेवा कार्यों की शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सुख सुविधा संस्था की तरफ से नए साल के पहले दिन समाज सेवी कार्य का शुभारंभ किया गया। संस्था सदस्यों ने संस्थापक अध्यक्ष तरुण कुमार की अगुवाई में गरीब जरुरतमंद लोगों को कपड़े भेंट किए। इस अवसर पर अध्यक्ष तरुण कुमार एवं उपाध्यक्ष प्रमोद ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा और लोहड़ी वाले दिन गरीबों को राशन का सामान वितरित किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़ा प्रत्येक सदस्य समाज सेवा को समर्पित है तथा अपनी सामर्था अनुसार सेवा कार्यों में योगदान डालने हेतु प्रयासरत है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, सचिव प्रिंस वर्मा, गोबिंद सिंह, यज्ञदत, संजीव कुमार, परमजीत सिंह सिद्धू, अबदुल रहमान, जतिन आदिया, लक्की, लव एवं सोनू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here