Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग...

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज़ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा मंज़ूरी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एक पत्र जारी करके पंजाब सरकार द्वारा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में स्थापित किए गए डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसज़ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा मंज़ूरी दे दी गई है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने बताया कि विभाग को प्राप्त पत्र के अनुसार डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसज़ जोकि बाबा फऱीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसज़, फरीदकोट से मान्यता प्राप्त है, को शैक्षिक वर्ष 2021-22 के लिए एन.एम.सी. एक्ट 2019 की धारा 26 (1) (ए) (बी) (सी) और 28 (1) (2) (3) 29 और सैक्शन 61 (2) के अंतर्गत एम.बी.बी.एस. की 100 सीटें भरने को मंज़ूरी दी है। 

Advertisements

श्री शेखर ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा यह मंज़ूरी डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसज़ की सभी रीविऊ रिपोर्टें उच्च दर्जे की पाए जाने के उपरांत जारी की गई हैं।  उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अम्बेडकर द्वारा 25 सितम्बर 1932 को किए गए ऐतिहासिक पूना पैक्ट की 89वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह पंजाब के लिए गर्व वाली बात है कि राज्य में 48 सालों के बाद नया सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल रहा है, जोकि डॉ. अम्बेडकर जी के नाम पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here