Thursday, October 29, 2026
Home Himachal भलेठ में 29 को सुबह 9 से 2 बजे तक होगा आपदा...

भलेठ में 29 को सुबह 9 से 2 बजे तक होगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रजनीश शर्मा। होमगाड्र्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट सुशील कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से बुधवार को भलेठ के संकट मोचन मंदिर  के समीप आयोजित किए जाने वाले आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। सुशील कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण एवं अभ्यास कार्यक्रम अब सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस दौरान होमगाड्र्स एवं अग्रिशमन विभाग के प्रशिक्षित जवान स्थानीय लोगों विशेषकर युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देंगे तथा बचाव कार्यों का अभ्यास एवं प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर पुंग खड्ड में नदी-नालों को पार करने तथा खाई में बचाव कार्यों को अंजाम देने का प्रशिक्षण एवं अभ्यास किया जाएगा। कमांडेंट ने स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों, आम लोगों विशेषकर युवाओं से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here