Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir गांधी व शास्त्री की जयंती पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंच भाजपा...

गांधी व शास्त्री की जयंती पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंच भाजपा ने किया रक्तदान

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)अनिल भारद्वाज। सरकारी मेडिकल कालेज संबंधित जिला अस्पताल राजौरी में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शनिवार को रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। वहीं अस्पताल परिसर में भाजपा द्वारा सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस मौके पर डीआईजी पुलिस रेंज राजौरी पुंछ विवेक गुप्ता, मेडिकल कालेज प्रिंसिपल ब्रिज मोहन, जिला अस्पताल सुप्रिडेंट डा. महमूद , डिप्टी सुप्रिडेंट अस्पताल डा. जावेद , भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, मंडल प्रधान रंजीत तारा, भाजपा महिला विंग राजौरी आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मेडिकल कालेज प्रिंसिपल ब्रिज मोहन ने कहा कि महान नेता लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया है। रक्तदान महादान है। समय पर दिया गया एक कतरा खून किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। हरएक तंदुरुस्त व्यक्ति हर तीन माह के उपरांत रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। बल्कि बीमारियों से निजात मिलती है। प्रिंसिपल ने कहा कि भारतीय सेना जवान भी हर माह मेडिकल कालेज संबंधित जिला अस्पताल में रक्तदान करते है। राजौरी अस्पताल में खून की कोई कमी नहीं है। लोगों को चाहिए कि वह रक्तदान के प्रति जागरूक हों और रक्तदान करें।

Advertisements

अस्पताल सुप्रिडेंट डा. महमूद ने कहा कि गांधी जयंती पर अस्पताल के सहयोग से भाजपा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान करने से रक्त चाप, हृदय रोग, कैंसर इत्यादि बीमारियों का खतरा नहीं रहता। इसलिए सभी लोग रक्तदान करें। साथ ही डा. महमूद ने भाईचारे का संदेश दिया।

वहीं रक्तदान के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष राजौरी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहुदर शास्त्री के जयंती पर रक्तदान करना और साफसफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं नगर परिषद राजौरी के अंतर्गत पार्षद संजय शर्मा ने सफाई कर्मियों के साथ मिल कूड़े कचरे को साफ किया और गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here