Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir गांधी जयंती पर राजौरी पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर राजौरी पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)अनिल भारद्वाज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और स्वच्छता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए जेके पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत पुलिस चौकियां, पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए और साफ सफाई का संकल्प लिया। एसएसपी राजौरी शीमा नबी कस्बा की रेखदेख में जिला पुलिस लाइन राजौरी में भी विशेष शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बढ़चढ़ कर पुलिस अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया।

Advertisements

वहीं पुलिस थानों और पुलिस चौकी स्तर पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया और इन टीमों में तैनात जवानों ने क्षेत्र के अस्पतालों, यातायात मार्ग, सड़क चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। और पुलिस जवानों ने स्वच्छ भारत के माध्यम से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के सरकार के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। वहीं जिला पुलिस चीफ शीमा नबी क़स्बा ने गांधी जयंती के मौके पर जवानों व क्षेत्रवासियों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया।
…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here