होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से महंत रमिंदर दास जी के आशीर्वाद एवं प्रधान शिव सूद की अगुवाई में करवाए जा रहे दशहरा महोत्व दौरान श्रीराम लीला में श्री राम जन्म महोत्सव एवं झूला आदि के मनमोहत दृश्य का मंचन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बहुत बढ़ गया तो किसी प्रकार देवताओं ने प्रभु से पुकार लगाई। पृथ्वी माता गौरुप धारण करके ब्रह्मा जी के पास गई और ब्रह्मा जी ने अत्यार से मुक्ति के लिए अन्य देवताओं को साथ लेकर भगवान विष्णु से गुहार लगाई।
इस पर भगवान ने सभी की प्रार्थना सुनी और राजा दशरथ के के यहां प्रकट हुए। इस दौरान भगवान राम का प्रकट उत्सव एवं नामकरण का दृश्य देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान भजन मंडलियों ने भय प्रकट कृपाला स्तुति करके भगवान की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रधान शिव सूद, चेेयरमैन गोपी चंद कपूर, संरक्षक आर.पी धीर, महासचिव प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, कैशियर संजीव ऐरी, राकेश सूरी, मीडिया प्रभारी कमल वर्मा, सहमीडिया प्रभारी रजिंदर मोदगिल, अश्विनी गैंद, शम्मी वालिया, शिव जैन, हरीश आनंद, सुभाष गुप्ता, मनोहर लाल जैरथ, अरुण गुप्ता, विपन वालिया, अश्विनी छोटा, पवन शर्मा, अजय जैन, नरोत्तम शर्मा, अशोक सोढी, कुनाल चथरथ, शुभाकर भारद्वाज, सुनील पटियाल, मनि गोगिया आदि मौजूद थे।