Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh केंद्र सरकार की बुरी आर्थिक नीतियों ने आम लोगों की कमर तोड़ी:...

केंद्र सरकार की बुरी आर्थिक नीतियों ने आम लोगों की कमर तोड़ी: रंधावा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार की बुरी आर्थिक नीतियों स्वरूप हर दिन आसमान छूती महँगाई के मुद्दे पर एन.डी.ए. सरकार को आड़े हाथों लिया। आज यहाँ जारी प्रैस बयान में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 महीनों में एल.पी.जी. गैस की कीमत में 300 रुपए की वृद्धि ने आम लोगों की कमर ही तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि भी उस समय की गई है जब काले खेती कानूनों के साथ किसान संकट में हैं और कोविड महामारी के कारण बुरी तरह चरमराई अर्थ व्यवस्था के साथ हर वर्ग आर्थिक चुनौतियां का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए यह वृद्धि और भी घातक है क्योंकि इससे देश के हर वर्ग का परिवार जुड़ा है। 

Advertisements

स. रंधावा ने आगे कहा कि पिछले साल नवंबर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 600 रुपए के करीब थी जिसमें केंद्र सरकार लगातार वृद्धि करती हुई अब 900 रुपए पर ले आई। उन्होंने कहा कि एन.डी.ए. सरकार ने पिछले सात सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से अधिक कर दी है। मई 2014 में यह कीमत 400 रुपए के करीब थी।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेला गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भी पिछले सात सालों में अथाह वृद्धि हुई है जिसने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। स. रंधावा ने केंद्र सरकार के मंत्रियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि यू.पी.ए. सरकार के समय तेल या गैस सिलेंडर की कीमत में मामूली वृद्धि पर हंगामा करने वाले भाजपा नेता आज कमर तोड़ महँगाई के दौर में चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि केंद्र की बुरी आर्थिक नीतियों से आज पूरा देश एन.डी.ए. सरकार को कोस रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here