जंगली जीवों के ग़ैर-कानूनी शिकार को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं: कटारूचक्क  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग की संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जीवों के ग़ैर-कानूनी शिकार को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। यह प्रगटावा पंजाब के वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहाँ मोहाली के सैक्टर-68 स्थित फोरैस्ट कॉम्पलैक्स में पी.एफ.एस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान किया।  

Advertisements

एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा उठाए गए एक और महत्वपूर्ण मुद्दे संबंधी बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने हिदायत की कि विभाग की तरक्की से सम्बन्धित मामलों को तेज़ी से निपटाया जाए और इस सम्बन्धी कोई भी केस बाकी न रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) ने वन रेंजरों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है।  

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि वन रेंजरों से पदोन्नत हुए पी.एफ.एस. अफसरों की कनफर्मेशन का मामला पी.पी.एस.सी. को भेज दिया गया है, जो विचाराधीन है। इसके अलावा पिछले समय के दौरान निलंबित किए गए अधिकारियों/कर्मचारियों की बहाली के मामले पर भी सक्रियता से विचार किया जा रहा है।  उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि कर्मचारियों द्वारा वर्दियाँ पहनने सम्बन्धी विभाग के आदेशों की सख्ती से पालना को सुनिश्चित बनाया जाए।  मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि 185 वन गार्डों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा वित्त कमिश्नर (वन) विकास गर्ग और पी.सी.सी.एफ.आर.के. मिश्रा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here