Wednesday, October 21, 2026
Home International 2 पत्रकारों को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए...

2 पत्रकारों को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए किया था काम

nobel prize

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को इस साल नोबेल शांति पुरस्कार मिला है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। फिलिपिंस की मारिया और रूस के दिमित्री पेशे से पत्रकार हैं।

Advertisements

इस साल नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत 4 अक्टूबर को चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार के साथ हुई। 5 अक्टूबर को भौतिकी, 6 अक्टूबर को रसायन शास्त्र और 7 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल दिया गया। 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here