Wednesday, October 21, 2026
Home International हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत

हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के हैमंटन में दो हेलीकॉप्टर हवा में ही आपस में टकराने के बाद क्रैश हो गए। अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के हैमंटन में दो हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद हवा में ही टकरा गए। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर क्रैश हो गए। इनमें से एक हेलीकॉप्टर जलकर आग का गोला बन गया और राख में तबदील हो गया। वहीं दूसरे हेलीकॉप्टर को भी क्रैश में काफी नुकसान पहुंचा।

Advertisements

इस हादसे के समय दोनों हेलीकॉप्टर में सिर्फ पायलट ही मौजूद थे। एक पायलट की इस हादसे में मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल पायलट को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। न्यू जर्सी पुलिस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा संभावित रूप से तकनीकी खराबी की वजह से हुआ। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए ब्लैक बॉक्स और वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here