
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में पिछले 50 सालों से आयोजित होने वाली थाना नागफनी इलाके के पुराना दसवां घाट स्थित रामलीला के मंच पर अलग ही नजारा दिखाई दिया जब राम-लक्ष्मण और सीता जी के स्वरूप हाथ में मोमबत्ती लेकर मंच पर ही धरने पर बैठ गए। बता दें कि बिजली कनैक्शन न मिलने के कारण 4 अक्तबूर से जरनेटर से ही बिजली सप्लाई दी जा रही थी और स्टैज पर रोशनी की कमी थी, जिससे सभी कलाकार रोष में थे। कमेटी अध्यक्ष यथार्थ किशोर ने बताया कि हमें बिजली मीटर नहीं दिया जा रहा। वर्ष 2019 से ही हम यह समस्या झेल रहे हैं।












